
नाच रहे हनुमान छमा छम लिरिक्स
नाच रहे हनुमान छमा छम , नाच रहे हनुमान,
हाथो में, खड़ताल विराजे , सीने में सिया राम,
नाच रहे, हनुमान, छमा छम…
राम नाम की धुन पे नाचे, राम नाम मतवाला,
पाव में घुंघरू, छम छम बोले, “जपे राम की माला,
रोम रोम में राम समाए, धरे राम का ध्यान,
नाच रहे, हनुमान, छमा छम…
बल बुद्धि, विद्या के दाता, शंकर के अवतारी,
राम चरण की, सेवा इनको, अपनी जान से प्यारी,
ऐसा सेवक, हुआ ना होगा , ढूँढा सकल जहान,
नाच रहे, हनुमान, छमा छम…
रंग सिंधूरी प्यारा लागे, शीश मुकुट है निराला,
जब जब संकट, आया इस ने, धरा रूप विक्राला,
लाल लंगोटा, हाथ में सोटा, इतनी है पहचान,
नाच रहे, हनुमान, छमा छम…
अपने भक्तों की हनुमत ने, बात कभी ना टाली,
जिन पे इनकी दया हो जावे, उसकी रोज दीवाली,
नाम जपे जो, इनका नरसी, मिटे कष्ट तमाम,
नाच रहे हनुमान छमा छम…
अन्य हनुमान जी के भजन लिरिक्स -: Hanuman Bhajan Lyrics
- आरती हनुमत प्यारे की लिरिक्स
- ढोल नगाड़ा बाजे शंख घड़ियाल गूंजे लिरिक्स
- जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए लिरिक्स
- वीर हनुमाना अति बलवाना लिरिक्स
अन्य भजन