कान्हा की बाजे मुरलिया लिरिक्स

भजन को शेयर करें-:
कान्हा की बाजे मुरलिया लिरिक्स, Kanha Ki Baje Muraliya Lyrics

कान्हा की बाजे मुरलिया लिरिक्स

सावन की बरसे बदरिया कान्हा की बाजे मुरलिया,
बाजे मुरलिया बाजे मुरलिया,
सावन की बरसे बदरिया कान्हा की बाजे मुरलिया…

ललिता भी नाचे विशाखा भी नाचे, संग सखी सत्यभामा भी नाचे,
राधा की बाजे पायलिया कान्हा की बाजे, मुरलिया,
सावन की बरसे बदरिया कान्हा की बाजे, मुरलिया…

रास रचो जमुना के तट पर, धूम मची है बंसीवट पर,
तन मन की ना ही खबरिया कान्हा की बाजे, मुरलिया,
सावन की बरसे बदरिया कान्हा की बाजे, मुरलिया…

रसिया रस बरसाते रहना, अपना रंग चढ़ाते रहना,
छूटे ना सारी उमरिया कान्हा की बाजे, मुरलिया,
सावन की बरसे बदरिया कान्हा की बाजे, मुरलिया…

ऐसा रंग चढ़ा मेरे मोहन, मीरा बन गई तेरी जोगन,
नाचे गली और मढैया कान्हा की बाजे, मुरलिया,
सावन की बरसे बदरिया कान्हा की बाजे, मुरलिया…

नाचत नाचत हुई दीवानी, अमर हो गई प्रेम कहानी,
याद करेगी यह दुनिया कान्हा की बाजे, मुरलिया,
सावन की बरसे बदरिया कान्हा की बाजे, मुरलिया…

अन्य कृष्ण भजन लिरिक्स -: Krishna Bhajan Lyrics

अन्य भजन

भजन को शेयर करें-: